मुझे तुम नज़र से गिरा तो रहे हो
मुझे तुम कभी भी भुला ना सकोगे
न जाने मुझे क्यों यकीं हो चला है
मेरी याद को तुम मिटा ना सकोगे
मेरी याद होगी जिधर जाओगे तुम
कभी नगमा बन के, कभी बन के आंसू
तड़पता मुझे हर तरफ़ पाओगे तुम
शमा जो जलायी मेरी वफ़ा ने
बुझाना भी चाहो बुझा ना सकोगे
कभी नाम बातों में आया जो मेरा
तो बेचैन हो-हो के दिल थाम लोगे
निगाहों पे छायेगा ग़म का अँधेरा
किसी ने जो पूछा सबब आंसुओं का
बताना भी चाहो बता ना सकोगे
--- Masroor Anwar





No comments:
Post a Comment
You can also send your creations to post here....
viksinsa@gmail.com
with the subject line Ghazals